फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्राम दौलतपुर में महिला पर गीदड़ ने हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदक (बिजनौर)। ग्राम दौलतपुर में मंगलवार की शाम खेत से चारा लेने गई महिला को गीदड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम दौलतपुर निवासी राजेश सिंह और उनकी पत्नी बाला देवी मंगलवार की शाम बुग्गी से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान एक गीदड़ ने बाला देवी पर हमला कर दिया। महिला के पैर, कमर, कूल्हे जख्मी हो गए। राजेश सिंह ने डंडे मारकर गीदड़ से पत्नी को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घायल बाला को बिजनौर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बुधवार को वन अधिकारी पीड़ित महिला का हालचाल लेने पहुंचे। डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी। वहां किसी जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें