फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गीदड़ ने दादा-पोते पर किया हमला, लोगों ने पीट कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अमीनाबाद के पास स्थित खेत में काम करते वक्त किया हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर(बिजनौर)। गांव अमीनाबाद के पास स्थित खेत में काम कर रहे दादा-पोते पर गीदड़ ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आए अन्य किसानों ने गीदड़ को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नौधा निवासी नौबहार सिंह (70) पुत्र चंदन सिंह और उनका पौत्र भोले (16) पुत्र आनंदपाल अमीनाबाद के पास स्थित खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान चकरोड में बैठे भोले पर एक गीदड़ ने हमला कर दिया। बचाने आए दादा नौबहार को भी गीदड़ ने काटकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आए आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों पर भी गीदड़ ने हमला करना चाहा। उन्होंने लाठी डंडों से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें