फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवैध तरीके से आ रहा मीट पकड़ा, 3800 किलोग्राम कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर में अवैध तरीके से मीट की आपूर्ति हो रही है। इसका खुलासा तब हुआ, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मीट से भंडारित चार गाड़ियां पकड़ीं। इनमें से तीन गाड़ियों में कमी मिलने पर उनमें रखा हुआ 3800 किलोग्राम भैंस का मीट नष्ट कराया। यह मीट खाने योग्य नहीं था।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शुक्रवार को बैराज चौकी पर जांच कर रही थी। इस दौरान टीम ने शामली और मेरठ से आ रही चार मीट की गाड़ियों को पकड़ लिया। तीन गाड़ियों में मीट मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड कैराना शामली से आ रहा था। नजीबाबाद के जाब्तागंज निवासी मोहम्मद शकिल पुत्र मोहम्मद सईद की गाड़ी से 1500 किलोग्राम मीट, स्योहारा के गांव मंगलखेड़ा निवासी मोहम्मद शाहिल पुत्र नसीम अहमद की गाड़ी से 1800 किलोग्राम, जाब्तागंज निवासी वसीम अहमद पुत्र नफीस अहमद की गाड़ी से 500 किलोग्राम मीट बरामद हुआ। गाड़ी में मीट का रखरखाव ठीक नहीं था। मीट से दुर्गंध आ रही थी। साथ ही रेफ्रिजरेटर भी नहीं था। इसके अलावा मीट में मक्खी, कीड़े भी थे। जिसके चलते कार्रवाई करते हुए मीट को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी वसीम पुत्र अब्दुल रशीद की गाड़ी का लाइसेंस मिला। साथ ही गाड़ी में मीट रखने की व्यवस्था भी ठीक मिली है। जिसके चलते उस गाड़ी को बिना कार्रवाई भेज दिया। टीम ने एसएचओ किरतपुर, नायाब तहसीलदार, लेखपाल की मौजूदगी में मीट नष्ट कराया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

टीम ने लिए मीट के चार नमूने-
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि गाड़ियों में भंडारित मीट के चार नमूने भी लिए गए। सभी गाड़ियों ने एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मीट प्रथम दृष्ट्या असुरक्षित एवं अनहाइजीनिक अवस्था में भंडारित पाया गया।

मीट के साथ रखे मिले अन्य अपशिष्ट-
पकड़ी गई गाड़ियों में मीट के साथ ही अन्य अपशिष्ट रखे हुए मिले। मीट के साथ पैर और खाल रखी हुई मिली। लेकिन इन चीजों को मीट के साथ नहीं रखा जा सकता है। इससे साफ जाहिर हो रहा है बिजनौर के लोगों को गलत मीट परोसा जा रहा था।

तीनों गाड़ियाें के पास था दूसरी गाड़ियों का लाइसेंस-
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह के अनुसार पकड़ी गई गाड़ियों की जांच में पाया कि इन गाड़ियों को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी था। जबकि इनके पास दूसरी गाड़ियों के लाइसेंस थे। अवैध रूप से इन गाड़ियों से मीट बिजनौर लाया जा रहा था।
विज्ञापन


वर्जन::
बिजनौर में खराब मीट की सप्लाई करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चार गाड़ियां पकड़ी गईं। इनमें से तीन गाड़ियों में 3800 किलोग्राम खराब मीट मिला। नमूने लेकर उसे नष्ट कराया गया।
....नादिर अली, अभिहित अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें