फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से नौवीं के छात्र की कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। गांव मुस्सेपुर में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से छात्र की मौत होने की बात कही जा रहीं हैं। कॉलेज प्रशासन व परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

गांव जसमौरा निवासी मोहम्मद पप्पू का 14 वर्षीय पुत्र अर्श पास के गांव मुस्सेपुर में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह सुबह कॉलेज में पहुंचकर कक्षा में बैग रखने गया था। इसी दौरान वह चक्कर खाकर गिर गया। कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को सूचना देकर आनन-फानन में निजी चिकित्सक को दिखाया। वहां से धामपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से होना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। वहीं, छात्र की मृत्यु के बाद शोक में कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया।
बदलता खानपान बच्चों में हार्ट अटैक का जिम्मेदार
बिजनौर। गांव मुस्सेपुर में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र 14 वर्षीय अर्श की मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से छात्र की मौत होने की बात कही जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों में हार्ट अटैक के लिए बदलता खानपान जिम्मेदार है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश डाबरे का कहना है कि फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करने से बच्चों में हार्ट अटैक आने की शिकायत देखने को मिल रही है। बच्चों में कोलस्ट्रोल भी बढ़ने की भी समस्या आ रही है। बच्चों को हार्ट अटैक आने का जिम्मेदार बदलता खानपान है। परिजनों को बच्चों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें फास्ट फूड के स्थान पर प्राकृतिक पोषणयुक्त आहार दिया जाना चाहिए। वहीं, फिजिशियन डॉ. पंकज त्यागी ने बताया कि बच्चों को हार्ट अटैक कम होता है। मगर हार्ट फेल की समस्या देखने को मिलती है। यूमैटिक हार्ट डिजीज की वजह से बच्चों के दिल का वॉल खराब होता है। अगर बच्चे के दिल को कोई वॉल खराब हो जाए तो हार्ट फेल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें