फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बनाकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
अफजलगढ़ में पारस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल के बारे में जानकारी देती छात्? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अफजलगढ़। बिरलाफार्म मार्ग स्थित पारस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान संबंधित कई मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पारस पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने आधुनिक विज्ञान से संबंधित जेसीबी मशीन, स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण, सिक्योरिटी सिस्टम, ग्रीन सिटी, वाटरफाल, साइंस मैजिक सहित माइक्रोस्कोप आदि सहित दो दर्जन से अधिक मॉडल बनाकर उनका प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सहित प्रदर्शनी में आये अभिभावकों ने बच्चो के बनाये विभिन्न मॉडलों की सराहना की।
मुख्य अतिथि द्वारिकेश शुगर मिल के अध्याशी एसपी सिंह व कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बच्चों के बनाये मॉडलों को बहुत ध्यान से देखा ओर उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का यह एक अच्छा प्रयास है। इससे भविष्य में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय के डायरेक्टर अगम जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडल बनाने में हर्ष दूबे, निहारिका, कुनाल, प्रांजल, जिया, सानिया, सोफिया, सादिक, सनम तथा शौर्य आदि सहित अनेक छात्र छात्राओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम आयोजन में प्रबंधक विपिन कुमार जैन, प्रधानाचार्य विनय कुमार, सलाउद्दीन, इंतखाब, परवेज अहमद, तुषार कुमार, अभिषेक, सोनी दीक्षित तथा रेशू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें