फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Weather Update: सर्दी का सितम बरकरार, सबसे ठंडा रहा शुक्रवार, छूटी कंपकंपी

Sat, 06 Jan 2024 12:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में ठंड का सितम बरकरार है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार दिन बाद फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सर्दी के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन
बिजनौर में शुक्रवार की सुबह कोहरे से गुजरते वाहन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर  जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। लगातार बढ़ रही सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। सूर्यदेव ने भी पूरे दिन दर्शन नहीं दिए। सुबह घना कोहरा छा जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जिले में शुक्रवार की सुबह भी घना कोहरा छाया। कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई। लोग दिन में भी वाहनाें की लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर गए। कोहरा अधिक होने से दृश्यता भी बहुत कम रही। वहीं कामकाज भी प्रभावित हुआ। सर्दी अधिक होने से लोग घरों से बाहर कम निकले। शुक्रवार को धूप नहीं निकलने से सर्दी बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया। पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
 

बिजनौर में शुक्रवार की सुबह कोहरे से गुजरते वाहन।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान इस सीजन में 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास नहीं पहुंचा था। बच्चे और बुजुर्ग सर्दी में घरों में ही कैद रहे। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि शनिवार को आसमान में कोहरा छाया रहेगा। जिससे सर्दी बढ़ेगी। जनवरी खत्म होने तक सर्दी कम होने की संभावना नहीं है।

सूरज नहीं निकलने से सर्दी से कांपे लोग
नींदडू में शुक्रवार को पूरे दिन सूरज दिखाई नहीं दिया। जिसकी वजह से लोग सर्दी में कंपकंपाते नजर आए। सुबह कोहरा छाए रहने से ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। लोग गर्म कपड़ों में ठिठुरते रहे। सर्दी में लापरवाही बरतने पर कई लोग जुकाम, खांसी, बुखार से ग्रसित हो गए।

जरूरमंदों को वितरित किए लिहाफ
राजा का ताजपुर में राष्ट्रीय यूथ ग्रुप व युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में भ्रमण कर जरुरतमंद लोगों के घर पहुंचकर 40 लिहाफ वितरण किए। उन्होंने रात्रि में भ्रमण कर सर्दी से बचाने के लिए जरूरतमंदाें को गर्म कपड़े वितरित किए। इस मौके पर राष्ट्रीय यूथ ग्रुप व युवक मंगल दल के अध्यक्ष फैज ए शमीम, सचिव गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, सुमित, आदित्य, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें