फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कहां बिके 34 हजार कफ सिरप, पता नहीं

Tue, 02 Dec 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कोडीन युक्त लाइकेरेक्स-टी सिरप की 34 हजार बोतलें बिक गई। लेकिन बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मगर अभी तक यह पता नहीं लगा पाए कि कफ सिरप कहां हैं।
विज्ञापन

जिले में गाजियाबाद की कैडिज लाइफ साइंस कंपनी ने लाइकेरेक्स-टी सिरप की सप्लाई की। इस सिरप को थ्री बी हेल्थकेयर लिमिटेड, सिरमोर ने बनाया। बिजनौर के हॉलसेल मेडिकल स्टोर शिवशक्ति बालाजी मेडिकोज और एसवी मेडिकल स्टोर पर 33950 बोतल की सप्लाई हुई।
शिवशक्ति बालाजी मेडिकोज ने अलग-अलग माह में लाइकेरेक्स-टी सिरप की 10950 बोतल एवं एसवी मेडिकल स्टोर ने 23000 बोतल खरीदी। यहां से जिले में किन-किन मेडिकल स्टोर पर सिरप की सप्लाई हुई। इसका रिकॉर्ड उनके पास नहीं है। विभाग की ओर से 11 दिन पहले इस मामले में कार्रवाई शुरू हुई थी। लेकिन टीम अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। अभी सिर्फ कागजों में ही विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर स्वामियों को जारी हुए कारण बताओ नोटिस : औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि शिव शक्ति बालाजी मेडिकोज का लाइसेंस शिवांशु, अरुण और एसवी मेडिकल स्टोर आकाश चौहान, तुषार तोमर की पार्टनरशिप में है। कफ सिरप का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी की ओर से इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें