- संपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतों में से पांच को मौके पर हुआ निस्तारण
- बोले डीएम - अधिकारी शिकायतों का गंभीरता से निदान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
फोटो दो
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। डीएम उमेश मिश्रा ने शनिवार को संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों को सुना। इस मौके पर कुल 60 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से पांच का मौके पर निदान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दर्ज शिकायतोंं को अधिकारी गंभीरता से लेकर निदान करें। जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होगा, तब तक शिकायत का सही समाधान नहीं माना जा सकता।
शनिवार को संपन्न कार्यक्रम में सलावा गांव के अरविंद चौहान ने बताया कि उसने गांव में एक व्यक्ति की खेती की जमीन को खरीदा था। दाखिल खारिज भी हो गया, लेकिन शिकायत करने के बाद भी पुलिस उसकी जमीन को कब्जामुक्त नहीं करा रही है। दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्यप्रिय सक्सेना ने शिवाजी पार्क की जमीन व पालिका की ओर से कई दशक पहले बनी 13 दुकानों की छतों को नियम विरुद्ध आवंटित करने और ग्राम सभा जैतरा में पूर्व सांसद डाॅ. यशवंत सिंह के आवास के पीछे खाली पड़ी झील की जमीन पर अवैैध कब्जे के प्रयास की जांच कराने की मांग की। राजस्व विभाग की 23, पुलिस की 16 शिकायतें आईं। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार सिंह, एसपी दिनेश सिंह, एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल, एएसपी इंदू सिद्धार्थ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।