फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - कारोबारी के मुंशी से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो - 21एनजेडबी08आर
नजीबाबाद। किराना कारोबारी के मुंशी देवेंद्र प्रजापति से लूट का पुलिस ने खुलासा किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आठ हजार रुपये से अधिक की लूटी गई धनराशि बरामद की।
नगर के किराना कारोबारी तरुण अग्रवाल के मुंशी देवेंद्र प्रजापति से 11 जनवरी को शाम सात बजे डबल फाटक फ्लाईओवर से उतरते समय बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाशों ने मुंशी देवेंद्र से 50 हजार रुपये की नकदी का थैला लूटा था, जिसमें कोतवाली रोड स्थित गोदाम की चाबियां और रजिस्टर रखे थे। बदमाश दो मोबाइल भी लूट ले गए थे।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह और एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में गठित टीम ने 10 दिन के भीतर लूट का खुलासा किया। टीम प्रभारी अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक नरेश पाल सिंह, दीपक कुमार की टीम ने मुंशी से की गई लूट मामले में जोगीरम्पुरी क्षेत्र के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने कलवा उर्फ राजीव पुत्र महावीर, आकाश पुत्र सुनील, दीपेंद्र पुत्र सुमेर निवासी जोगीरपुरी को गिरफ्तार कर लूटी गई धनराशि के 8,840 रुपये, थैला और गोदाम की चाबियां बरामद कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें