फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - पंचायत में छाया गन्ना मूल्य घोषित करने का मुद्दा

Wed, 18 Jan 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलों की दर में बढ़ोत्तरी हुई, संगठन करेगा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की गन्ना समिति बिजनौर में मासिक पंचायत मंगलवार को हुई। पंचायत में युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। कहा कि जल्द घोषित नहीं हुआ तो जनपद में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए निर्माणाधीन गोशालाओं पर संगठन के लोगों से निगाह रखने की अपील की। गोशाला में कोई भी लापरवाही यदि कहीं पर होती पाई जाती है, तुरंत संगठन को और अपने अपने तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराएं। विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली बिल बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को लेकर संगठन ने नाराजगी जताई। कहा कि यह किसानों के साथ धोखा है। यदि कहीं भी बिजली के बिलों में कोई बढ़ोतरी सरकार के द्वारा की जाती है, तो सरकार आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहें। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से निजी नलकूपों के कनेक्शन भार का लोड बढ़ाएं जा रहे हैं। विभागीय अधिकारी इस पर तुरंत रोक लगाएं, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने 27, 28 और 29 जनवरी को इलाहाबाद में लगने वाले वार्षिक चिंतन शिविर में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही की अध्यक्षता एवं नितेंद्र प्रधान के संचालन में हुई पंचायत में अतुल कुमार, दर्शन सिंह फौजी, सरदार महल सिंह, तेजवीर सिंह, कुलवीर सिंह, विजेंदर सिंह, समर पाल सिंह, रविंदर सिंह, हुकम सिंह, मोहम्मद याकूब, रामफल मुखिया, सुरेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, अंकित कुमार, अरविंद राजपूत, कुंवर हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें