बिजनौर। शादी का झांसा देकर मध्य गंगा नहर खंड पांच के कैशियर ने युवती से दुष्कर्म किया। बाद में मुकर जाने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया।
थाना कोतवाली शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि कि पूर्वी गंगा नहर कालोनी निवासी सौरभ कुमार शादी का झांसा देकर बीते पांच साले से शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिवार वाले जब भी शादी की बात करते तो आरोपी बहाना बनाकर टाल देता था। पीड़िता की बहन आरोपी के घर शादी की बात करने गई तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही शादी से इनकार कर दिया। आरोपी ने पीड़िता को भी शादी की जिद करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी मध्य गंगा नहर खंड पांच में कैशियर के पद पर तैनात है।