फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिंचाई विभाग ने तोड़ी पुलिया, गांव का आवागमन ठप

Mon, 26 Jun 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट -नंदगांव मार्ग पर टूटी पुलिया
विज्ञापन
- नंदगांव के ग्रामीणों का लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ असंतोष, आंदोलन को चेताया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। नंदगांव के ग्रामीणों का लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रशासन की बाढ़ चेतावनी के बाद भी गांव के मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया को तोड़ दिया। जिसके कारण अब खो नदी में बढ़े जलस्तर के कारण गांव से आना जाना बंद हो गया है।
गांव के नितिन चौहान, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, जॉनी चौहान ने बताया लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बदहाल पुलिया काे जब निर्माण करने के लिए तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, तब विरोध किया गया था। ग्रामीणों ने कहा था कि वह वर्षा बीतने के बाद पुलिया का निर्माण कर लें तो बेहतर होगा, लेकिन अधिकारी नहीं माने। पुलिया के टूटने के कारण खो नदी का पानी गांव की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लोगों का आनाजाना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है। जब पुलिया को तोड़ा गया था तो मौसम सही था। अब मौसम के खराब होने से दिक्क्त पैदा हुई है। एसडीएम ने लोगों से धैर्य का परिचय देने की अपील की है। कहा कि जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें