- नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अफजलगढ़ के नगर के तीन प्रतियोगियों सहित देश के चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इन खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मेडल जीते हैं। नेपाल में खिलाड़ियों के जीतकर लौटने पर बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया गया।
सोमवार को नेपाल से ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का अफजलगढ़ बस स्टैंड पहुंचने पर स्वागत किया गया।21 जून से 29 के बीच नेपाल के काठमांडू में इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के 75 खिलाड़ियों प्रतिभाग किया था। जिसमें अफजलगढ़ से मोहम्मद आरिफ, कासमपुरगढ़ी से शुभ चौहान, हिदायतपुर चौहड़वाला से लखवीर सिंह तथा नागालैंड के विमलशाह ने भाग लिया था। जिसमें सीनियर वर्ग में अफजलगढ़ के मोहम्मद आरिफ व नागालैंड के विमलशाह, जूनियर वर्ग में शुभ चौहान कासमपुरगढ़ी व लखवीर सिंह चौहड़वाला ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
अफजलगढ़ के तीनों खिलाड़ी ताइक्वांडो में ब्लेक बेल्ट हैं ओर पूर्व में यूपी, राजस्थान व दिल्ली सहित अनेक स्थानों में खेलकर कई मेडल जीत चुके हैं। खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में डाॅ. अब्दुल मलिक, शाहनवाज, तुफैल अंसारी, आमिर, आदिल, दानिश, रेहान आदि मौजूद रहे।