फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला के चारों ओर लगाया गया लोहे का जाल

विज्ञापन
शेरकोट में गौशाला के बाहर पेड़ों पर रात्रि कैमरों को बांधते वन विभाग के अधिकारी - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गोशाला के चारों ओर लगाया गया लोहे का जाल
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट के गांव मुस्तफापुर तैय्यब में विकास विभाग की ओर से संचालित गोशाला में आश्रय लिए पशुओं को वन्यजीवों के हमले से सुरक्षित रखने के लिए गोशाला के चारों ओर करीब आठ फीट ऊंचा लोहे का जाल लगा दिया गया है। वहीं निगरानी के लिए वन विभाग की ओर से चार कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जा रहा है।
बुधवार और बृहस्पतिवार रात गुलदार ने गोशाला में घुसकर दो गायों को निवाला बनाया। गोशाला मुस्तफापुर तैय्यब ग्राम सभा के गांव नसीरदिवाला में प्राइमरी स्कूल से आधा किमी दूर स्थित है। गुलदार के गोशाला में आने से ग्रामीण भी भयभीत हैं। कई अभिभावकों ने तो बच्चों को स्कूल भी भेजना बंद कर दिया है। दिनेेश कुमार, महेश कुमार आदि का कहना है कि गुलदार के कारण बच्चे को खतरे में नहीं डाल सकते।
विज्ञापन

वहीं ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान का कहना है कि पशुओं की सुरक्षा के लिए विकास विभाग की ओर से तीन लाख की लागत से लोहे का आठ फीट ऊंचा जाल लगवाया गया है। वन विभाग ने भी गोशाला के चारों ओर से चार कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर भी नहीं सुनते अधिकारी, ग्रामीणों में दहशत
क्षेत्र के धर्मवीर सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, ओम कुमार, कृष्ण कुमार, महावीर सिंह का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी लोगों की नहीं सुनते। 15 दिन पहले गुलदार शेरकोट में एक मुर्गी फार्म में घुस गया था। वन विभाग के अफसरों ने गुलदार को पकड़ने को रात भर डेरा डाले रखा, लेकिन इतनी चौकसी के बाद भी गुलदार जंगल में भाग गया था।

गौशाला के चारों विकास विभाग की ओर से लगाया गया लोहे का जाल- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें