फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में घरों में रहकर ही करें इबादत : इकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान में घरों में रहकर ही करें इबादत : इकबाल
विज्ञापन

चांदपुर/रेहड़/हल्दौर। पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल ने मुस्लिम समाज से रमजान के महीने में अपनेे घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इबादत करें। कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है। मुस्लिम समाज के लोग सरकार का सहयोग करें।
पूर्व विधायक ने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ सामाजिक तत्व इस संकट के समय में निज स्वार्थ के चलते समुदाय विशेष को टारगेट कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ये घोर निंदनीय है। रोजा रखकर अल्लाह से दुआ करें कि अल्लाह जल्द से जल्द इस मुल्क के लोगों को कोरोना जैसी महामारी से निजात दिलाएं तथा देश में आपसी भाईचारा व अमन चैन कायम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ में गुरुवार को थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने रेहड़ सहित दहलावाला, बादीगढ़, हर्रायवाला आदि गांवों में घूमकर माइक से एनाउंस कर शनिवार से शुरू हो रहे रमजान के मद्देनजर नमाज, तरावीह आदि सामाजिक दूरी के साथ घर पर ही पढ़ने की अपील की। हल्दौर में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इरशाद ने रमजान के महीने में रोजोदारों से लॉकडाउन में अपने घरों में रहकर नमाज अदा करने, इबादत करने और सामूहिक रूप से रोजा इफ्तारी न करने की गुजारिश की। बृहस्पतिवार को नगर की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इरशाद ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग हुकूमत के उसूलों का पूर्ण रूप से पालन करें और आवाम को वायरस से बचाने के लिए अपने घरों में रहकर खुदा से अपने बंदों पर रहमत बख्शने की दुआ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें