फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसी के अधिकारी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
नजीबाबाद में आईओसी अधिकारी की आत्महत्या के संबंध में तहरीर सौंपती पत्नी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
आईओसी के अधिकारी ने की आत्महत्या
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। आईओसी में कार्यरत ऑपरेशन ऑफिसर विनोद शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वे काफी समय से मानसिक तनाव से ग्रसित थे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
इंडियन ऑयल डिपो नजीबाबाद में कार्यरत 44 वर्षीय ऑपरेशन ऑफिसर मैनपुरी निवासी विनोद शर्मा आरसीपुरम कॉलोनी में ऋषि कुमार के मकान में किराए पर रहते थे। रविवार की देर रात विनोद कुमार ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विनोद शर्मा की पत्नी दीप्ति शर्मा अपनी पुत्री व पुत्र के साथ बराबर के कमरे में सोई हुईं थीं। प्रात: पत्नी को कमरे का दरवाजा बंद मिला। पुलिस और पड़ोसियों को सूचना देने पर कमरा खोला गया तो विनोद शर्मा का शव पंखे से लटका था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसएसआई राजीव चौधरी, आदर्शनगर चौकी इंचार्ज यशवीर मलिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की परिजनों से जानकारी की। दीप्ति शर्मा ने उनके माइग्रेन से ग्रसित होने के कारण काफी समय से तनाव में चलने की जानकारी पुलिस को दी। उन्होेंने पुलिस को आत्महत्या करने की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

आईओसी के मैनेजर टर्मिनल दिव्य चौहान, पूर्व प्रधान के पति हिमांशु राजपूत, भाजपा नेता तरुण राजपूत, रेखा शर्मा की उपस्थिति में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें