ताश खेल रहे युवकों का किया चालान
नहटौर। ताश खेल रहे तीन युवकों को पकड़कर थाने लाने के दौरान दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर नगर में सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मोहल्ला झील कॉलोनी में टंकी के पास से ताश खेल रहे तीन युवकों को जुआ खेलने के आरोप में पकड़ने का दावा किया था। बताया जाता है कि दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि नगर के कई मोहल्लों में काउंटर लगाकर सट्टा खेला जाता है। पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती हैं। लोगों ने सट्टा खिलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई तो पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ जुआ खेलने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए थाने से जमानत दे दी। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला हाथीवाला मंदिर अमर सिंह, रोहित व होलियान के बहादुरी के पास से ताश के पत्ते व 4250 रुपये बरामद होने पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं।