गायन व डांस के ऑडिशन दिए
बिजनौर। एलके फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा बेस्ट ऑफ सिंगिंग एंड डांसिंग के ऑडिशन चांदपुर की शिवलोक कॉलोनी में व धामपुर में रोमियो डांस एकेडमी में किए गए। चांदपुर में गायन में विपुल, गौरव, राज कपूर, प्रियांशु, शिवानी, डांस में नीशु, ज्योति, राहुल, मोनिका, प्रीति का चयन अगले राउंड के लिए किया गया। धामपुर में 30 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। प्रतिभागियों ने अपने हुनर से सभी का मनोरंजन किया। आयोजन प्रोडक्शन हाउस के संरक्षक व जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली के निर्देशन में किया गया। निर्णायक के रूप में सचिन चौधरी, सलोनी चौधरी, शाहरुख, मिनाक्षी राजपूत, राजवीर सिंह, निशांत उपाध्याय मौजूद रहे। इस दौरान संयोजक गजेंद्र सिंह, बंटी अरोड़ा, मदनलाल उपाध्याय, शिवानी कटारिया, नरपाल सिंह, लवकुश कश्यप आदि मौजूद रहे।