नजीबाबाद के मथुरापुर मोर के स्टोन क्रशर में जांच करती टीम। संवाद
नजीबाबाद। राजस्व विभाग और खनन विभाग की टीम ने तहसील के स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया। क्रशरों पर उपलब्ध खनन सामग्री के स्टॉक की गहनता से जांच-पड़ताल की गई। कई स्टोन क्रशरों पर ऑनलाइन और उपलब्ध खनन सामग्री में टीम को अंतर मिला।
एसडीएम विजय शंकर, खनन निरीक्षक शिवम कुमार, खनन निदेशालय से आए सर्वेयर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को नजीबाबाद ब्लॉक के मथुरापुर मोर, मीरमपुर दुर्ग, जसवंतपुर, मोटा महादेव, भागूवाला सहित करीब डेढ़ दर्जन स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया। टीम ने सागर, हिमगिरी, सुपर स्टोन, सतगुरू, महादेव सहित अनेक स्टोन क्रशर पर उपलब्ध रेत-बजरी, बोल्डर आदि खनन सामग्री के स्टॉक की जांच पड़ताल की।
टीम ने स्टोन क्रशन पर उपलब्ध और ऑनलाइन दर्शाई गई खनन सामग्री स्टॉक का मिलान किया। कई स्टोन क्रशरों पर खनन सामग्री, क्रय-विक्रय अभिलेखों में अंतर पाया गया।