फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रिश्वत मांगने के मामले में लेखपाल के खिलाफ बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। तहसील में दाखिल खारिज के नाम पर लेखपाल के रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में डीएम ने जांच बैठा दी है। जांच का जिम्मा नायब तहसीलदार को सौंपा गया है। धामपुर निवासी एक व्यक्ति ने पिछले दिनों एसडीएम को प्रार्थना देकर लेखपाल की कार्यशैली की जांच करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की थी। बता दें कि उक्त लेखपाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दाखिल खारिज कराने के नाम पर लेखपाल की ओर से रुपयों की की मांग की जा रही है। उक्त वीडियो धामपुर तहसील परिसर में प्रथम तल पर बने कक्ष का बताया जा रहा है। वीडियों वायरल होेने पर डीएम के आदेश पर मामले की जांच शुरू हो गई है। तहसीलदार धनराज कुमार का कहना है कि उनके स्तर से नहटौर क्षेत्र के नायब तहसीलदार अतुल कुमार भगत को जांच सौपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद की गुण दोष के आधार पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें