फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की वायरल वीडियो के बाद जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की वायरल वीडियो के बाद जांच कमेटी गठित
विज्ञापन

बिजनौर। सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें सामान्य प्रसव करने के लिए आठ हजार रुपये की मांग की जा रही थी। यह वीडियो स्योहारा सीएचसी का बताया जा रहा है। जिसके बाद स्योहारा सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी विशाल दिवाकर ने दो सदस्य कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

स्योहारा सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो में आवाज साफ नहीं आ रही है। वीडियो में पैसे की मांग करने वाली एएनएम और स्टॉफ नर्स की आवाज साफ नहीं है। जिससे अनुमान लगाया जा सके कि किस एएनएम और स्टॉफ नर्स ने सरकारी अस्पताल में सामान्य प्रसव करने के लिए पैसों की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। दो सदस्य टीम गठित की है, जिसमें उप मुख्य चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी कोमल सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही सीएचसी प्रभारी ने कहा कि जांच में जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें