फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले बिछड़ी बहन को मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले बिछड़ी बहन को मिलवाया
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। पुलिस ने तीन साल से बिछड़ी बहन को उसके भाइयों से मिलवा कर सराहनीय काम किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि 13 मई को पीआरवी वैन को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ावाला के पास एक करीब 30 वर्षीय महिला अपनी गोद में 10 महीने की छोटी सी बच्ची लिए लावारिस घूमती हुई मिली थी। पुलिस कर्मी महिला व बच्ची को थाने ले आए। पूछताछ में महिला अपना नाम व पता सही नहीं बता पा रही थी। उन्होंने बताया कि महिला बार- बार अलग अलग पते बता रही थी। महिला व बच्ची को 181 स्टॉफ सेंटर में दाखिल कर दिया। महिला से वहां भी पूछताछ की गई। महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना के एसएचओ को सूचना दी गई और महिला का फोटो व्हाट्सएप किया गया। एसएचओ ने चितौड़ा के ग्राम प्रधान से संपर्क किया तो प्रधान ने महिला की शिनाख्त की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम चितौड़ा निवासी घसीटा के तीन पुत्रों के अलावा पुत्री ऊषा है। ऊषा की शादी चार वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा जड़ौदा में हुई थी। लेकिन पति के उत्पीड़न से परेशान होकर उषा अपने मायके में आकर रहने लगी थी। सिर में चोट लगने के कारण ऊषा मानसिक रूप से कमजोर हो गई और 21 मार्च 2017 को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। 25 मार्च को जानसठ थाने पर उषा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को ऊषा के भाई संजय व राजेंद्र नगीना आए और ऊषा को अपनी सगी बहन बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने महिला की इच्छा के अनुसार उसके भाइयों के सुपुर्द कर दिया। तीन साल से बिछड़ी हुई बहन को वापस पाकर दोनों भाइयों ने नगीना पुलिस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें