फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चिकित्सक पद के लिए 11 को होंगे साक्षात्कार, जांच समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन सदस्य कमेटी करेगी आवेदनकर्ता के कागजों की जांच
विज्ञापन

-चिकित्सक पद के लिए अभी तक 30 ने किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2022-24 से चलाने की तैयारी है। इसे देखते हुए वरिष्ठ रेजिडेंट, कनिष्ठ रेजिडेंट, ट्यूटर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए अभी 30 चिकित्सकों ने आवेदन किया है। आवेदनकर्ताओं के कागजाें की जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित की गई है। 11 अप्रैल को साक्षात्कार होगा।

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को संचालित करने के लिए एक अप्रैल से जिला संयुक्त अस्पताल को संबद्ध किया गया है। मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ रेजिडेंट के 25 पद, कनिष्ठ रेजिडेंट और ट्विटर्स के 41 पद स्वीकृत हैं। इन पदों के लिए जिला अस्पताल स्टाफ भी आवेदन कर सकता है। सभी पदों के साक्षात्कार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन तैयारी कर रहा है। जिला अस्पताल के स्टाफ को मेडिकल कॉलेज के स्वीकृत पदों से अलग रखा गया है। इसलिए जो स्वीकृत पद हैं, उन सभी चिकित्सकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल के चार भवनों का 30 प्रतिशत काम पूरा
पीडब्ल्यूडी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में मेडिकल अस्पताल से संबंधित चार भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। धर्मशाला, 200 बेड का भवन, नर्स हॉस्टल, रेजिडेंट हॉस्टल का करीब 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हुआ है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कामगारों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा
स्वाहेड़ी में पढ़ाई से जुड़े लोगों के भवन वनाए जा रहे हैं। यहां प्राचार्या आवास, प्रोफेसर आवास, एकेडमिक ब्लॉक, ब्यॉज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, प्रयोगशाला, कर्मचारियों का आवास पर निर्माण कार्य चल रहा है। पीडब्लूडी विभाग के मुताबिक स्वाहेड़ी में भवनों का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस समय फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के पदों के लिए 11 अप्रैल को साक्षात्कार है। आवेदनकर्ताओं के कागजों की जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था वेस्काॅम को दिए हैं। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें