फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बंद की गई इंटरनेट सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बंद की गई इंटरनेट सेवा
विज्ञापन

बिजनौर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के बाद जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह आदि न फैलाने की अपील की जा रही थी। पुलिस को भरोसा था कि जिले में अशांति नहीं होगी। आसपास के जिलों में इंटरनेट पर शुक्रवार को ही रोक लगने के बावजूद पुलिस ने जिले में इंटरनेट सेवा बाधित नहीं की थी। जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन को भी कई उपद्रवियों ने फेसबुक पर लाइव चलाया। इसके बाद जामा मस्जिद में भीड़ जुटती चली गई। उपद्रव के बाद सोशल मीडिया पर तोड़फोड़ की वीडियो, फोटो आदि वायरल होने लगे। तब जाकर प्रशासन ने शाम करीब 6:15 बजे इंटरनेट सेवा को पूरी तरह से बंद करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें