फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की सभी सीमाओं पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमाओं पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच अगस्त के मद्देनजर तहसील क्षेत्र की सीमाओं पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश है। साफ तौर निर्देश निर्गत कर दिए गए है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी हालत में अयोध्या के लिए यहां से कूच नहीं करेगा। जो ऐसा करने का प्रयास करें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं है कि कोई वहां पर जाए। सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद रखा जाएगा। राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने अपने क्षेत्रों में रहकर वहां की गतिविधियों पर पैनी निगाह के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि किसी की कोई गतिविधि संदिग्ध हो या किसी प्रकार की शांति व्यवस्था को भंग करने की दिशा में आशंका पैदा करने वाली हो। तो तत्काल इसकी वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जाए। जिससे ऐसे लोगों से समय से निपटा जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें