दुकानों पर सीसीटीवी लगवाने के निर्देश
नजीबाबाद। पुलिस ने शुक्रवार को दुकानदारों से बातचीत कर हर दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया। साथ ही दुकानदारों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाने की अपील की। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के साथ दुकानों पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने की हिदायत दी। कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से शहर में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी। इस दौरान जाब्तागंज चौकी प्रभारी एके मिश्रा, सराय चौकी प्रभारी सतेंद्र कुनिया, आदर्श नगर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।