फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील और तालाब को कब्जामुक्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
झील और तालाब को कब्जामुक्त करने के निर्देश
विज्ञापन

नींदडू़। एसडीएम के आदेश पर नींदडू़ पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मनकुआ क्षेत्र की झील एवं आबादी में स्थित तालाब को कब्जामुक्त कर उन्हें पूर्व स्वरूप में लाने के आदेश दिए हैं। टीम ने मौका मुआयना कार्रवाई आरंभ कर दी। इस बाबत किसानों से भूमि खाली करने या फिर अधिकार पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।
बुधवार को उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह के आदेश पर राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, लेखपाल अंजलि मयंक भारद्वाज व तेज सिंह नींदडू़ खास स्थित कब्रिस्तान गाटा संख्या 54 पर पहुंचे तथा ठियेबाड़ी हेतु मौका मुआयना करते हुए पास के खेत में अवैध रूप से प्लाटिंग और गलत तरीके से कब्रिस्तान में रास्ता निकालने का प्रयास करने वालों को हड़काया। टीम ने तालाब व झीलों को कब्जामुक्त कराने के क्रम में पूर्व प्रधान के आवास के पीछे स्थित तालाब की माप की तथा शीघ्र ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब को कब्जामुक्त कराते हुए उसे उसकी पूर्व स्थिति में लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम मनकुआ क्षेत्र में स्थित झील में पहुंची। झील का क्षेत्रफल करीब 35-40 बीघा है। इसके अधिकांश भाग पर नींदडू़ खास के कई किसानों का अवैध कब्जा है। टीम को झील में देखते ही वहां किसान एकत्रित हो गए। झील की भूमि पर अवैध कब्जा कर अपनी कृषि भूमि में मिलाने वाले किसानों ने स्वत: कब्जा छोड़ने का यकीन दिलाया। उधर, कई किसानों ने झील की भूमि के पट्टे व कब्जे के कागजात अपने पास होने की बात कहते हुए शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें