फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अल्ट्रासाउंड संचालकों को दिए कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के निर्देश

Mon, 23 Jan 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यशाला में मांगा लिंगानुपात सुधार करने का सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों और चिकित्सकों को लिंगानुपात में सुधार करने के लिए सहयोग करने के लिए कहा।
सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी संबंध में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने कहा कि जिले में साल 2011 में लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 918 महिलाएं थीं। मगर अब लिंगानुपात बढ़ गया है। जिसके चलते 1000 पुरुषों पर 939 महिलाएं हो गई हैं। इसलिए आगे भी कन्या भ्रूण हत्या पर रोकथाम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवीदास ने अल्ट्रासाउंड संचालकों को जांच कराने वाले मरीजों का डाटा रजिस्टर में लिखने के निर्देश दिए। इसके अलावा मरीज का आधार कार्ड, चिकित्सक की ओपीडी के पर्चे की कॉपी रखने के भी निर्देश दिए। इसके आगे कहा कि अगर नियमों की अनदेखी की तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संरक्षण अधिकार रूबी गुप्ता, जिला समन्वयक फरीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें