बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर अफसर बेहद संजीदा हैं लेकिन सेक्टर प्रभारी बनाए गए जाटान चौकी इंचार्ज को इससे कोई सरोकार नहीं रहा। लगातार तीन रातों में ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर दरोगा अंकुर पाल को निलंबित कर दिया गया है। शहर कोतवाली की जाटान चौकी के प्रभारी दरोगा अंकुर पाल को कांवड़ यात्रा में सेक्टर प्रभारी बनाया गया था, जिन्हें कांवड़ मार्ग पर रात में गश्त कर करते हुए निरीक्षण करना और ड्यूटी चेक करना था। क्षेत्राधिकारी ने रात में उनकी ही ड्यूटी ही चेक कर ली तो दरोगा अंकुर पाल गैरहाजिर मिले। पहले तो उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया मगर इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को भी वह ड्यूटी पर नहीं मिले। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जाटान चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।