फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा - एसपी के निरीक्षण में दरोगा फेल, किया निलंबित

Fri, 28 Jul 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना स्योहारा के जन सुनवाई रजिस्टर में मिलीं कई खामियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। एसपी के थाना स्योहारा के निरीक्षण के दौरान थाना सुनवाई रजिस्टर में कई खामियां मिलीं। इससे नाराज एसपी ने एक दरोगा को निलंबित कर दिया।

बुधवार रात एसपी नीरज जादौन ने थाना स्योहारा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, अपराध रजिस्टर, भोजनालय, पुलिस बैरक, हवालात, शस्त्र गृह व जनसुनवाई रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। रजिस्टर में थाने पर आने वाले फरियादियों के प्रार्थना पत्र नियमित अंकित न करने पर एसआई सुनील कुमार दीक्षित को निलंबित कर दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी को निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले सभी फरियादियों की रिपोर्ट तुरंत दर्ज कर उनको न्याय दिलाने में प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें