फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भारी बारिश की आशंका पर प्रशासन सतर्क

Fri, 28 Jul 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार में चिकित्सकों की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
- डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम विभाग की ओर से बरसात को लेकर अलर्ट किया गया है। ऐसे में बाढ़ की आशंका भी बनी रहेगी। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट किया है। दवाइयों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनाए रखने की हिदायत दी है।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि इस मौसम के दौरान सर्पदंश, डूबने की घटनाएं, नाव दुर्घटना व वज्रपात जैसी घटनाएं घटित होती हैं। जिन्हें राज्य सरकार ने राज्य आपदा के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इन आपदाओं से होने वाली जनहानि व अन्य नुकसान को कम से कम करने के लिए सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सर्पदंश, डूबने, बाढ़ एवं अतिवृष्टि तथा वज्रपात जैसी घटनाओं से होने वाली जनहानि के संबंध में आमजनमानस को जागरूक करने के लिए वीडियो जिंगल्स व अन्य आईईसी मैटीरियल राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट के लिंक पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा कि इस आईईसी मैटीरियल व वीडियो जिंगल्स को डाउनलोड कर सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से प्रसारित करें। जिससे आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोका जा सके। चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्पदंश से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए प्रत्येक चिकित्सा केंद्र में प्रर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम व अन्य महत्वपूर्ण दवाओं एवं औषधियों की प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें