स्योहारा में एमक्यू इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम रमाकांत पांडेय
- फोटो : BIJNOR
क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण
स्योहारा। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने सीडीओ केपी सिंह के साथ नगर के एमक्यू इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। जिलाधिकारी ने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 64 लोगों से भोजन आदि व्यवस्था आदि की जानकारी ली। लोगों कोआश्वस्त किया कि बस छह-सात दिन की बात और है। किसी भी तरह से परेशान न हों। एसडीएम धीरेंद्र सिंह, ईओ एपी पांडेय आदि साथ रहे।