अफजलगढ़ के मानियावाला में बने हॉट स्पाट का निरीक्षण करते एडीएम विनोद कुमार गौड़ व एसपी देहात संज?
- फोटो : DHAMPUR
हॉटस्पाट इलाकों का किया निरीक्षण
बिजनौर, धामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ और एसपी देहात संजय कुमार ने अफजलगढ़ थाने के गांव मानियावाला में बने हॉटस्पाट का निरीक्षण किया। यहां पर बतौर मजिस्ट्रेट तहसीलदार रमेशचंद सिंह चौहान टीम के साथ मौजूद मिले। मेवानवादा और सहसपुर हॉटस्पाट का सीडीओ ने निरीक्षण किया। जबकि नहटौर क्षेत्र के गांव नरगदी गंधू हॉटस्पाट का एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वार्ता में बताया कि सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले। निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला।