स्योहारा में स्कूल प्रबंधन की गलती से चार वर्षीय एक मासूम क्लास में ही बंद रह गई। परिजन दीवार फांदकर स्कूल में गए तो बालिका एक क्लास में रोती मिली। गांव भगवानपुर रैनी निवासी अतुल विश्रोई की चार वर्षीय पुत्री हरशु एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी की छात्रा है। बृहस्पतिवार को जब वह स्कूल बस से घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल गए तो वहां ताला लगा था। परिजन स्कूल की दीवार फांदकर अंदर गए तो हरशु एक कमरे में रोती मिली। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।