फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विदुरकुटी का सुंदरीकरण, मालन का पुनर्राेद्धार सहित कई सौगात दे गए डीएम

विज्ञापन
बिजनौर में स्थानांतरण होने पर डीएम उमेश मिश्रा को सम्मानित करते एक्स सर्विसमेन वेलफयर एसोसिएशन
विज्ञापन
- अफसरों ने डीएम उमेश मिश्रा को दी विदाई
विज्ञापन

- अब बिजनौर के नए डीएम बनाए गए अंकित अग्रवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर डीएम रहे उमेश मिश्रा का कुशीनगर के लिए स्थानांतरण हो गया। अब एटा से अंकित अग्रवाल बिजनौर के नए डीएम बनाए गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा जिले को जनसहयोग के माध्यम से ही कई सौगात दे गए। इनमें विदुरकुटी के विवाद को खत्म कर वहां का सुंदरीकरण, मालन नदी का पुनर्राेद्धार, जिले में कयाकिंग खेल की शुरुआत समेत कई बड़ी सौगात दे दी। वहीं विदुरकुटी पर गंगा की धारा लाने, कण्वऋषि आश्रम को विकसित, दुष्यंत कुमार संग्रहालय के कई प्रस्ताव शासन को भेजे हैं।
बिजनौर में डीएम उमेश मिश्रा का कार्यकाल करीब ढ़ाई साल रहा। इस कार्यकाल में जिले की प्राचीन गौरव को लोगों के सामने लाने के लिए खूब काम हुए। वर्षों से उपेक्षा का शिकार विदुर कुटी को सुंदरीकरण कराया गया। वहीं विदुरकुटी के पास संस्कृत महाविद्यालय का प्रस्ताव भी पास हुआ और हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी नींव भी रख दी। इसके अलावा विदुरकुटी पर गंगा की धारा लाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मालन नदी के पुनर्रोद्धार करना भी इनकी बड़ी उपलब्धि में शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अमानगढ़ में पर्यटन, कयाकिंग खेल महोत्सव कराना, कयाकिंग प्रशिक्षण केंद्र शुरू कराया गया। वहीं महर्षि कण्व ऋषि के आश्रम पर शकुंतला सरोवर, दुष्यंत वन, भरत वन लगवाकर जिले को प्राचीन इतिहास से परिचित कराया गया। रविवार की शाम विदाई समारोह में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि हमें उम्मीद है, जिले की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और संवारने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, बहुत आगे तक बढ़ता रहेगा। विदाई समारोह में जिले के कई अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें