फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दी प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई के बारे में बताया गया। वहीं प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला का संचालन सहायक प्रवक्ता नितिन ढाका ने किया। कार्यक्रम में भारतीय वन्य जीव संस्था, देहरादून के ट्रेनिंग विशेषज्ञों ने स्पर्श गंगा अभियान के तहत अपने विचार साझा किए। ट्रेनिंग विशेषज्ञ नेहा नेगी ने विचार संगोष्ठी, प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई और स्वच्छता शपथ पर अपने विचार रखे। वहीं ट्रेनिंग विशेषज्ञ शालिनी व दीक्षा ने बताया कि देश में यह पहला अभियान है, जो कॉलेज के छात्रों और संपूर्ण देशवासियों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करता है। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि धार्मिक विसर्जन व शहर की अव्यवस्थित सीवरेज प्रबंधन से गंगा को प्रदूषित होने से बचाना है। वहीं प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खां ने मां गंगा की धार्मिक महत्ता पर अपने विचार रखे। विभागाध्यक्ष गोपाल स्वरूप सिंह ने बताया कि हिमालय की गोद में कई नदियों के संगम के बाद देवप्रयाग से गंगा का जन्म होता है। इसके बाद प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें