फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में आखिरी तारीख तक हुए 1012 दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में आखिरी तारीख तक हुए 1012 दाखिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के राजकीय आईटीआई में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 952 सीट खाली रह गई है। राजकीय आईटीआई बिजनौर में दाखिले के लिए सबसे अधिक दबाव है।
जिले में बिजनौर, नगीना, धामपुर, अफजलगढ़ एवं नजीबाबाद में राजकीय आईटीआई संचालित हैं। आईटीआई में प्रवेश के लिए राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रथम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश 18 अगस्त से शुरू हुए थे और दाखिले की अंतिम तारीख 25 अगस्त थी।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की कुल 1968 सीट वर्ष 2022 के प्रवेश हेतु स्वीकृत है। जिन के सापेक्ष अंतिम तिथि की शाम तक 1012 प्रवेश हुए हैं। इनमें बिजनौर में 377, अफजलगढ़ में 170 , नजीबाबाद में 215, नगीना में 54 , तथा धामपुर में 196, प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि परिषद द्वारा शीघ्र ही द्वितीय चयन सूची जारी की जाने की संभावना है। शेष अभ्यर्थी के दाखिले दूसरी सूची के अनुसार हो सकेंगे। प्रवेश के लिए अपने आवश्यक प्रमाण पत्र तैयार रखें। मैरिट सूची में शामिल तथा प्रथम चरण में दाखिले से वंचित अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें