फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में गठित समस्त कृषक उत्पादक संगठनों के चेयरमैन, सीईओ एवं सचिव का दो दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य प्रशिक्षक डॉ. जेपी शर्मा महाप्रबंधक शील बायोटेक ने आवश्यक व्यवसाय योजना बनाने एवं इक्विटी शेयर तथा कृषक उत्पादक संगठन में किसान की हिस्सेदारी व सरकार द्वारा देय सुविधाएं एवं अनुदान के बारे में बताया। प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र नगीना डॉ. शकुंतला गुप्ता ने मशरूम उत्पादन एवं कृषक उत्पादक संगठन के लिए आवश्यक कार्य एवं समसामयिक जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म कृषि उन्नयन योजना, पॉली हाउस, सूक्ष्म सिंचाई योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार दी। मैं सत्यओम ऑर्गेनिक फॉर्म के डायरेक्टर लक्ष्य त्यागी ने पैकेजिंग, मैटेरियल, लेबलिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षत देवरा ने मृदा स्वास्थ्य के गिरते स्तर एवं इसके सुधार के संबंध में जानकारी दी। जिला परियोजना समन्वयक (डास्प) डॉ. कर्मवीर सिंह यादव जैविक खेती का महत्व बताया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रतिनिधियों से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी का उपयोग करने का आह्वान किया। कहा कि समस्त सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर एक सशक्त कंपनी के रूप में किसान उत्पादक संगठन का संचालन करने की अपील की। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि समस्त विभागीय योजनाओं, तकनीकों अनुमन्य सुविधाओं का लाभ समावेशन करते हुए अपने बिजनेस प्लान को बनाएं तथा उसके अनुसार कार्य कर लाभकारी गतिविधियों का संचालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें