फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की किसान चौपाल आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव अलावलपुर में कृषि चौपाल में भाग लेते बैंक अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कृषि विकास बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

नजीबाबाद। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आयोजित किसान पंचायत में ग्रामीणों को कृषि विकास बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई।
गांव अलावलपुर नैनू में आयोजित किसान चौपाल में बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एमवी मुरली कृष्ण ने किसानों को योजनाओं की ऑनलाइन जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के दौर में किसानों के लिए बैंक ने ऋण और कृषि विकास सुविधाओं को प्रभावी बनाया है। बैंक की कृषि विकास योजनाओं के साथ विभिन्न ऋण सुविधाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक मांगेराम ने चौपाल में किसानों को जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना और सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाखा द्वारा किसानों को 30 लाख रुपए के ऋण वितरित किया है। चौपाल में जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश एड., ग्राम प्रधान भूरे सिंह, नेहरू सिंह, सतपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह, संसार सिंह तथा बैंक प्रतिनिधियों की ओर से राकेश कपूर, अनुपम जिंदल, श्रद्घा खरकवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें