- 31 मार्च से शुरू गांव महोत्सव में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला गांव महोत्सव की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। गांव महोत्सव कार्यक्रम में कई तरह की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिक किसानों को नई तकनीकी विधि, उन्नत बीज एवं आय बढ़ाने के उपाय बताएंगे।
31 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय गांव महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें कई टीम प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। गांव महोत्सव कार्यक्रम 31 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। तकनीकी रंगमंच के माध्यम से किसानों को प्रगतिशील खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में आशा, उद्यमी, श्रेष्ठ प्रधान, प्रगतिशील किसान, महिला सशक्तिकरण, समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी
टाइटल पार्टनर, एप्पी फिज, पावर्ड बाई पार्टनर बजाज प्लेटिना 110 एबीएस, तेज चाय, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मंगलम ऑटोवर्ल्ड, विद्याश्री क्लासेज, कुमार मोटर्स, आकांक्षा चौहान ब्लॉक प्रमुख नूरपुर, बिजनौर ऑटोव्हीलस एलएलपी, गुरु कृपा मोटर्स, धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, आनंद जी एंड संस, सीएनएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, शशिवाला ऑटोमोबाइल्स, चौधरी एग्रीकल्चर, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, वैष्णवी टीवीएस, विवेक कॉलेज, विवेक हॉस्पिटल, न्यू एक्सल बैटरी, डेयरी सोफ्ट, डॉ. सुधांशु चौधरी अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी हैं।