फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, आवारा पशुओं के मुद्दों पर मतदान करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिलेभर में सियासी माहौल गर्म है। राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवारी प्रचार करते हुए मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। किसान भी अपने मुद्दों को लेकर प्रत्याशी के चयन को तैयार हैं। इस बार महंगाई, एमएसपी कानून के साथ-साथ आवारा पशुओं के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

एमएसपी पर कानून बने: इंद्रकुमार शर्मा
किसान इंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि एमएसपी पर कानून बनें। जिससे किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल सके। किसान को दिन-रात मेहनत करने के बावजूद भी फसल के सही दाम नहीं मिलता है। इसके साथ ही कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में आवारा पशुओं के मुद्दे को लेकर वोट करेंगे।
महंगाई का रहेगा चुनावी मुद्दा: मोहन सिंह
किसान मोहन सिंह का कहना है कि महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की चीजों पर लगातार कीमत बढ़ रही है। जिसके बोझ तले आम आदमी और किसान दबता जा रहा है। महंगाई का मुद्दे को लेकर इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

आवारा पशु बड़ी समस्या: ओसवीर शर्मा
किसान ओसवीर शर्मा ने कहा कि बिजली का बिल लगातार बढ़ रहा है। जिसका किसानों पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही कहा कि आवारा पशु भी किसानों के लिए बड़ी समस्या है। जिन्होंने फसलों को बर्बाद कर दिया है। इस बार उसी को वोट करेंगे जो आवारा पशुओं की समस्या को हल करेगा।
भुगतान की रहती है दिक्कत: गजेंद्र सिंह
किसान गजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को गन्ने मूल्य भुगतान सही समय पर नहीं मिल रहा है। बिलाई मिल ने अभी बीते वर्ष तक का भी भुगतान नहीं किया है। जिससे किसानों को परेशानी का उठानी पड़ रही है। साथ ही कहा कि डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
गन्ने के दामों में होती रहे बढ़ोतरी: रजाक
किसान रजाक ने कहा कि गन्ने का दाम बढ़ना चाहिए। क्योंकि महंगाई इतनी है कि किसान अपने परिवार का पेट भी नहीं भर सकता है। डीजल, खाद, कीटनाशक दवाई आदि सभी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में गन्ने के दामों की बढ़ोतरी को लेकर मतदान करेंगे।

किसान इंद्र कुमार शर्मा।- फोटो : BIJNOR

किसान गजेंद्र सिंह।- फोटो : BIJNOR

किसान मोहन सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें