फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा पार्क के सुंदरीकरण में खामिया

Fri, 14 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के इंदिरा पार्क में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से पूछताछ करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में एम जगतराज ने बृहस्पतिवार को इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्हें विकास कार्यों में अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में पार्क के विकास और देखरेख के लिए अधिकारियों की एक कमेटी भी बनाई ।  
विज्ञापन

    
निरीक्षण के दौरान डीएम को पार्क में इंटरलांकिंग की बनी सड़क में जगह-जगह दबक और टायल्स के टूटे हुए पाए जाने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर डीएम को अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि पार्क से निकलने वाले नाले का निर्माण कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद की ओर से स्वीकृत डिजाईन के अनुरूप नहीं कराया गया ।

निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की स्पष्ट अनदेखी की गयी है। डीएम ने विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्क निरीक्षण के दौरान एक करोड़ नव्वे लाख की लागत से बने नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिये थे। संस्था की ओर से पार्क में सोलर लाइट के बजट का आकलन नेडा के अनुरूप प्रस्तुत नहीं किया और नेडा के रेट से अधिक दामों पर सोलर लाइटों की खरीददारी की गई है। डीएम ने आदेश दिए कि अनुपयोगी स्थान से उखाड़कर लाइट सहीं जगह पर भी लगाईं जाए। उन्होंने अवर अभियंता ओमपाल सिंह को निर्देश दिये कि तत्काल रूप से नाले के किनारे रिलेटिंग वाल का निर्माण करायें ताकि उसके टूटने का खतरा कम हो सके।      
विज्ञापन



डीएम ने आवास विकास संस्था की ओर से कराये जा रहे उक्त सभी निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता की अनदेखी किये जाने और वित्तीय अनियमित्ता पाये जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्घ उनके प्रमुख सचिव को लिखें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नाला चोक होने के कारण उसमें पानी स्थिर और गंदा पाया गया। उन्होंने पार्क की नियमित सफाई के लिए तीन सफाई कर्मचारी पंचायतराज विभाग और दो नगरपालिका परिषद बिजनौर से तत्काल नियमित रूप से इंदिरा पार्क में नियुक्ति करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें