- श्री शिव शक्ति पीठ एवं संस्कारशाला आश्रम में दस दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। अनंत नियति वर्ल्ड पीस चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार से अनंत श्री शिव शक्ति पीठ एवं संस्कारशाला आश्रम पर 10 दिवसीय भारतीय संस्कृति संवर्धन संरक्षण शिविर का आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम में पांच से 25 वर्ष तक के बच्चे, युवक भाग ले सकते हैं।
यह कार्यक्रम दिन में दो पारियों में होगा। प्रथम पारी प्रातः 8:00 से 10:00 तक, शाम को 7:30 से 9:00 तक चलेगी। कार्यक्रम में ऊंच-नीच, जाति बिरादरी से ऊपर उठकर देश के प्रति व्यक्ति कर्तव्य बोध से अवगत कराया जाएगा। आयोजक आचार्य दिनेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि ममता और समता का भाग भारतीय संस्कृति में है। अपनों के प्रति दिल में ममता और दूसरों के प्रति समता समानता मन में आ जाए, तो झगड़ा ही खत्म।
व्यक्ति को शास्त्र का अध्ययन तथा शास्त्र का अभ्यास निरंतर करते रहना चाहिए। सामान्य होने पर क्षमा ही श्रेष्ठ बल है, विद्वता होने पर नम्रता, श्रेष्ठ आभूषण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन रवि कुमार चौधरी रहे। दिनेशचंद्र अग्रवाल, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा कैटर्स, मनोज रस्तोगी, जगदीश अरोड़ा, शुभम जैन, अनिल शास्त्री, अरुण भारद्वाज, भूमिका भारद्वाज आदि मौजूद रहे।