फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के बर्तन में पका भोजन होता है लाभकारी : ओमप्रकाश

Fri, 26 May 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर के गांव जलीलपुर में भारतीय माटी कला उद्योग उत्पादन इकाई का निरीक्षण करते उत्तर प्रदेश म
विज्ञापन
- गांव जलीलपुर में भारतीय माटी कला उद्योग उत्पादन इकाई का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने कहा कि मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने से जहां गरीबों को रोजगार मिलता हैं। मिट्टी के बर्तनों में पका खाना धातु के बर्तनों की तुलना में पौष्टिक व स्वास्थ्य को लाभ देने वाला है। यह बात ओमप्रकाश गोला ने गांव जलीलपुर में भारतीय माटी कला उद्योग उत्पादन इकाई के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तनों में चाय, पानी पीने से धरती माता को चूमने का अवसर भी मिलता है। हमें मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने की आदत डालनी चाहिए।
गांव जलीलपुर में पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह यादव, मदनपाल सिंह प्रजापति व अनिल कुमार ने मिट्टी के बर्तन व मिट्टी से बनने वाले अन्य उत्पाद बनाने की आधुनिक उत्पादन इकाई लगाई है। शुक्रवार को गांव जलीलपुर में भारतीय माटी कला उद्योग उत्पादन इकाई का उद्घाटन उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा शासन माटी कला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। बोर्ड ऐसे व्यक्तियों व समूहों को सभी प्रकार की मदद कर रहा है। माटी कला उद्योग लगाने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता, चाक व टूल किट निशुल्क दी जा रही है। उत्पादन इकाइयों को 25 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। जिसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाना प्रस्तावित है। तैयार माल बेचने में माटी कला बोर्ड हर संभव मदद कर रहा है। मिट्टी के बर्तनों की देश में बहुत बढ़ी खपत है, उसकी तुलना में उत्पादन कम है। आस्ट्रेलिया में भारत के बने मिट्टी के बर्तनों की बहुत मांग है। उत्तर प्रदेश के अनेक उद्यमी अपना माल महंगे दाम पर विदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गजेंद्र सिहं यादव, मदनपाल प्रजापति, अनिल कुमार, प्रमुख व्यवसायी बिल्लू गुप्ता, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पुत्र रवि धारीवाल, जिला पंचायत सदस्य के पति कमल सैनी, प्रधान अशोक कुमार, बीडीओ ओमवीर सिंह, देशराज सिंह, धर्मेंद्र प्रजापति, नंदकिशोर, चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें