फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में संत समाज और हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए। बिजनौर के खोखरा ग्राउंड में एकत्र होकर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। जनसभा में बांग्लादेश के हिंदुओं पर अत्याचार हिंदुस्तान नहीं सहेगा का नारा दिया।
मंचासीन संत समाज ने सनातन धर्म की रक्षा का आह्वान किया। रैली निकालकर राष्ट्रपति और भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
रविवार को सनातन हिंदू धर्म सभा की ओर से खोखरा ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से मैदान गूंज उठा। हजारों लोगों की भीड़ जुटने पर दोपहर करीब 12 बजे जनसभा शुरू हुई। इसमें संत समाज, सिख गुरुओं ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने हिंदू एकता पर बल देते हुए बांग्लादेश के मंदिरों में तोड़फोड़ और हिन्दुओं पर किए जा रहे अत्याचारों की आलोचना की। कार्यक्रम का संचालन कथा वाचक नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि चाहे अंगारों पर क्यों न चलना पड़ें, बिजनौर से आवाज बांग्लादेश नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जानी चाहिए। हिंदुओं पर अत्याचार नहीं होने चाहिए।
अनिल कमल ने कहा कि जो भी हमारी भारत माता को माता कहता है, वो हमारा अपना है। पड़ोसी देशों में हमारे सनातनियों पर अत्याचार हो रहा है। जो जिस भाषा में समझता है, उसे उस भाषा में ही समझाया जाएगा।
कन्या गुरुकुल नजीबाबाद की प्रिया ने कहा कि विश्व में जहां भी हिंदू हैं, हिंदू राष्ट्र उनके साथ खड़ा रहेगा। वहीं, मंदाश्री महाराज, ब्रह्मकुमारी साधना देवी, सरदार सुखचैन, मधु शर्मा, हरभजन सिंह ने भी बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में हुंकार भरी।
विज्ञापन

n मंच पर ये रहे मौजूद
जनसभा में मंच पर गोपाल दास महाराज, देवराज महाराज, मोहन सिंह बाबा, ब्रह्माकुमारी साधना, योगी काशीनाथ जी महाराज, महामंडलेश्वर योगेश्वरी यति देवी, अनिल कुमार कमल, कपिल पुरी महाराज, सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार सुख चैन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें