फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में स्टाफ नर्स व प्रभारी चिकित्सक से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी में स्टाफ नर्स व प्रभारी चिकित्सक से अभद्रता
विज्ञापन

धामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ अस्पताल में स्टाफ नर्स और प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीषराज शर्मा के साथ अभद्रता की। काफी देर हंगामा होने से कोविड टीकाकरण बाधित रहा। सूचना के बावजूद पुलिस काफी देर बाद अस्पताल पहुंची, तब तक आरोपी अस्पताल से जा चुके थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने घटना के बाबत विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। उधर सीएमओ के आदेश पर डिप्टी सीएमओ एके निगम अस्पताल में पहुंचे और जानकारी ली। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वह इस मामले को डीएम और एसपी के समक्ष उठाकर आरोपियों पर कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों कोरोनारोधी टीकाकरण चल रहा है। रविवार दोपहर बाद चार बजे एक व्यक्ति अपने दो तीन साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और उसने टीके लगा रही स्टाफ नर्सों से अभद्रता की। शोर शराबा सुनकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीषराज शर्मा स्टाफ नर्स के रूम में पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस दौरान काफी देर तक टीकाकरण बाधित रहा। वहां काफी लोग एकत्र हो गए। इतने में ही कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के बाद काफी देर बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक आरोपी जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि आरोपियों को वह और स्टाफ नर्स नहीं जानते। आरोपियों का मकसद क्या था। जाहिर नहीं हो सका। उधर स्टाफ नर्स अंजलि का कहना है कि आरोपी उनके कक्ष में आए। उस समय वह अन्य स्टाफ के साथ लोगों को टीका लगवा रही थी। कक्ष में आने के साथ ही आरोपी यह कह कर चीख कर हंगामा करने लगे कि उन्हें मनीष से बात करनी है। मनीष कहां है। मनीष को बुलाओ। बकौल महिला स्टाफ, जब उन्होंने यह कहा कि मनीषराज शर्मा यहां के प्रभारी है तो वह उनसे भी अभद्रता पर उतारू हो गया। एसपी पूर्वी धामपुर अनित कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जानकारी लेकर आरोपियों पर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें