फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर पालिका के वार्डो के क्षेत्रफल का बढ़ा दायरा

विज्ञापन
बिजनौर नगरपालिका - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर पालिका के वार्डों के क्षेत्रफल का बढ़ा दायरा
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका में सीमा विस्तार के बाद अब नए परिसीमन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नए परिसीमन में सिर्फ वार्ड ही नहीं बढ़े हैं बल्कि इनके क्षेत्रफल का दायरा भी बढ़ रहा है। पहले एक वार्ड में 3700 की आबादी को आधार बनाया गया था, जबकि अब 5300 की आबादी एक वार्ड में शामिल की गई है। हालांकि यह पंद्रह प्रतिशत कम या ज्यादा हो सकती है। उधर, परिसीमन को लेकर मांगी गई आपत्तियों के दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। जिसमें केवल दो ही आपत्ति दर्ज हुई हैं। इन पर सुनवाई के साथ ही प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
अब पालिका के 25 के बजाय 32 वार्ड होंगे। एक वार्ड में करीब पांच हजार से पांच हजार पांच सौ की आबादी को शामिल किया गया है। जबकि पुरानी वार्डों में 3700 की आबादी शामिल थी। आबादी का करीब 60 प्रतिशत मतदाता रहते हैं। उधर, नई वार्डों पर आपत्ति मांगी गई, जिसका समय मंगलवार को पूरा हो गया। अफसरों के अनुसार सिर्फ दो आपत्ति आई हैं। इन पर सुनवाई करते हुए अंतिम निर्णय लेने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार किया गया। अब शहर के बाहर चक्कर रोड के अंदर तक पालिका क्षेत्र हो गया है। परिसीमन का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक नगर पालिका में 25 वार्डों में करीब 75 हजार मतदाता थे। सीमा विस्तार के बाद पंचायतों से करीब 42 हजार वोट बढ़ जाएंगे। वहीं आबादी की बात करें तो करीब 1,70000 की आबादी अब शहरी हो गई है। सीमा विस्तार क्षेत्र में करीब नए सात वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीमा विस्तार से पालिका में आईं 13 पंचायतें
बिजनौर पालिका के सीमा विस्तार की मांग दशकों से चल रही थी। इस बार शासन ने बिजनौर पालिका के सीमा विस्तार को स्वीकृत कर दिया। पालिका बिजनौर के सीमा विस्तार में 13 ग्राम पंचायतें शामिल हुई हैं। शहर में आए नए क्षेत्र बुखारा, लड़ापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीमरपुर आदि शामिल हैं। सीमा विस्तार के बाद पंचायत विभाग ने सभी गांवों को पालिका में शिफ्ट कर दिया। इन पंचायतों के करीब 42 हजार मतदाता नगर पालिका में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव में उतरने के लिए बढ़ रहे दावेदार
सीमा विस्तार होने के उपरांत पालिका में सभासद और चेयरमैन पद के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। 13 पंचायतों में प्रधानी के दावेदार भी पालिका के सभासद के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन दावेदारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पालिका के सभासदों में नए क्षेत्र के कई नए चेहरे दिखाई देंगे। चेयरमैन व सभासद के दावेदार सत्ताधारी पार्टी से चुनाव में समर्थन व टिकट पाने को राजनीतिक लोगों की परिक्रमा कर रहे हैं। वार्डों की सीमाएं नए परिसीमन के बाद बदल रहीं हैं। ऐसे में पुराने सभासदों समेत नए दावेदारों को भी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें