फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मधुमेह रोगियों में बढ़ा संक्रमण का खतरा

Wed, 28 Jun 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बदलते खानपान और लापरवाही से मधुमेह रोगियों में संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। मधुमेह रोगियों में ग्लूकोज की मात्रा अधिक रहती है। जिससे शरीर के अंदर मौजूद कीटाणु सक्रिय हो जाते हैं। जिसकी वजह से सामान्य मनुष्य की तुलना में मधुमेह रोगी में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। मंगलवार को मधुमेह से ग्रसित कई मरीज अस्पताल पहुंचे, जिन्हें संक्रमण हो गया।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल में रोजाना 60 मरीज की मधुमेह की जांच हो रही है। जिनमें से 10 मरीज मधुमेह से पीड़ित निकल रहे हैं। जबकि दवाई लेनेे 15 से 20 मधुमेह रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। शरीर में इंसुलिन की कमी से मधुमेह हो रहा है। मधुमेह दो प्रकार का होती है। टाइप-1 मधुमेह में जन्म से इंसुलिन की कमी होती है। जबकि टाइप-2 मधुमेह इंसुलिन नहीं बन पाने की वजह से हो रहा है। इंसुलिन अग्नाश्य में बनता है।
अग्नाश्य में इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। जिसकी वजह से इंसुलिन नहीं बनता है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह का संक्रमण है और उसके पास मधुमेह रोगी आकर बैठ जाए तो उसे संक्रमण होने का खतरा ज्यादा रहता है। जबकि स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमण का जोखिम कम रहता है।
विज्ञापन

केस नंबर
धामपुर निवासी कृष्णा पंवार मधुमेह की बीमारी से ग्रसित हैं। उनके हाथों-पैरों पर सूजन आ गई और पैरों पर फफोले पड़ गए। उन्हें मधुमेह होने की जानकारी तक हुई, जब वह मेडिकल अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने आई। यहां जांच में शुगर 300 आई। बीमारी की जानकारी नहीं होने से समस्या बढ़ इतनी ज्यादा बढ़ गई। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें दवाई दी।
मधुमेह के लक्षण

- रात में पेशाब ज्यादा आना
- मरीज को कमजोरी होना
- मरीजों को भूख ज्यादा लगती है

- प्यास ज्यादा लगती है
- पैरों में दर्द होना
-हाथ-पैर सुन होने लगते हैं
- चक्कर आना शुरू हो जाता है
- वजन कम होना
ऐसे करें बचाव

- रोजाना व्यायाम करें
- खानपान में सुधार करें
- समय-समय पर जांच कराएं
- चावल, चीनी, आलू, गेहूं की रोटी का सेवन न करें
- चने, बाजरे की रोटी और हरी सब्जियों को खानपान में शामिल करें
- परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं
वर्जन::
समय से इलाज नहीं कराने पर बीमारी बढ़ जाती है। मधुमेह के रोगियों में संक्रमण होने के कम मामले देखने को मिलते हैं। हालांकि कुछ मरीज ऐसे आए हैं, जिन्हें संक्रमण हुआ है। उनमें से ज्यादातर मरीजों ने इलाज में लापरवाही की है। इसलिए समय से इलाज कराएं। खानपान में बदलाव होने से मधुमेह की बीमारी बढ़ रही है - डॉ. आरएस वर्मा, चिकित्सक, मेडिकल अस्पताल
-

मधुमेह से ग्रसित रोगियों में संक्रमण होने का खतरा ज्यादा रहता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वह जल्दी ही बीमार हो जाते हैं। उच्च रक्त शर्करा का स्तर किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली की सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। जिसकी वजह सेे संक्रमण होता है - डॉ. पंकज त्यागी, चिकित्सक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें