नजीबाबाद में बीएसए जयकरण यादव तहारपुर इस्हाक में प्रवेश नामांकन का निरीक्षण करते।
- फोटो : NAZIBABAD
विद्यालयों में छात्रों की प्रवेश संख्या बढ़ाएं : बीएसए
नजीबाबाद। स्कूल चलो अभियान नामांकन मेले का बीएसए ने कई स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया। बीएसए ने कबाड़ीवाला सहित विभिन्न स्कूलों में प्रवेश पंजिका सहित अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।
बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव ने नजीबाबाद ब्लॉक के समग्र विद्यालय ताहरपुर इस्हाक पहुंचकर मुख्य अध्यापक हरगोविंद सिंह के निर्देशन में चल रहे नामांकन मेले की जानकारी की। बीएसए ने गांव में भ्रमण कर प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की। बीएसए ने हकीमपुर काजी उर्फ कबाड़ीवाला के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। मुख्य अध्यापक प्रदीप कुमार और स्टाफ की नामांकन मेले के प्रति उदासीनता और रिकॉर्ड रखरखाव में लापरवाही पर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की।
बीएसए ने शिक्षकों से समय से स्कूल आने, शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति गंभीरता लाने को कहा। उन्होंने स्कूल समय का पालन न करने वाले शिक्षकों से सुधरने की सलाह दी। बीएसए ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया को शिक्षकों से गंभीरता से लेकर विद्यालयों में प्रवेश संख्या बढ़ाने को कहा।
नजीबाबाद के हकीमपुर काजी प्राईमरी स्कूल में रिकॉर्ड रख रखाव में खामी पर नाराजगी व्यक्त करते बीए?- फोटो : NAZIBABAD