फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बच्चों को पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाने वाली रसोइयों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह के सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, डीएम जसजीत कौर ने रसोइयों को प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रसोइयों का मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसके अलावा पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा, वस्त्र के लिए दी जाने वाली राशि 500 से बढ़ाकर 1,000 रुपये तथा भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से दो लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने कहा कि छात्रों की थाली तक पौष्टिक एवं सुरक्षित भोजन पहुंचाने में रसोइयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने भी रसोइयों को संबोधित किया। वहीं नहटौर में विधायक ओम कुमार और नगीना में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि की उपस्थिति रही। चांदपुर जलीलपुर विकासखंड स्थित बीआरसी कार्यालय के सभागार में प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी के प्रतिनिधि भाजपा नेता कपिल चौधरी एवं निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी के प्रतिनिधि हरिराज सिंह मौजूद रहे।
अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। ब्लॉक के सभागार में हुए नारायणवाला की छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह व ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली ने रसोइयो को प्रतीकात्मक चेक व आयुष्मान कार्ड प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें